राजस्थान के विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस संगठन में इन दिनों जिस निर्णय की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह राजस्थान के दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विनोद जाखड़ को एनएसयूआई (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं का मानना है कि छात्र राजनीति से जुड़े संगठन में नए नेतृत्व का चयन संगठनात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा। यही वजह है कि इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि छात्र इकाई में सक्रिय और संगठनात्मक अनुभव रखने वाले चेहरे को आगे बढ़ाना कांग्रेस की भावी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। आने वाले समय में यह निर्णय संगठन की मजबूती और युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को किस हद तक प्रभावित करता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version