रायबरेली जिला कलेक्टर और एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जारी है, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते आज जिलाधिकारी, संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक, शिव हरि मीणा ने संयुक्त रूप से चन्द्रपाल इन्टर कालेज शोरा, गंगागंज के कक्ष सं0 06 का आकस्मिक निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षक शशिकला श्रीवास्तव स0अ0 पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांडा तथा श्री पंकज कुमार स0अ0प्रा0वि0 पूरे देदौर, राम प्रकाश सहायक अध्यापक प्रा0वि0 पूरे पंडित तथा मो0 शहाबुद्दीन खान सहायक अध्यापक, न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल रायबरेली अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाये गये। तत्पश्चात गांधी इन्टर कालेज बछरावां कक्ष सं0 18 के निरीक्षण में संतोष कुमार, सहायक अध्यापक, कलूवी खेड़ा डूय्टी पर मुस्तैद पाये तथा दूसरे बड़े हाॅल के निरीक्षण में हेमा कुमारी, सहायक अध्यापक, उच्च प्रा0वि0 सब्जी, विजय अवस्थी, सहायक अध्यापक, प्रा0वि0 खालेगांव समौधा अपनी डयूटी पर मुस्तैद पाये गये। उसके पश्चात कक्ष सं0 32 के निरीक्षण में कक्ष निरीक्षक, लोकनाथ, प्रवक्ता गांधी विद्यालय इंटर कालेज, बछरावां की स्थिति संदेहात्मक पाये जाने पर इन्हें परीक्षा कक्ष से तत्काल हटाकर दूसरा कक्ष निरीक्षक तैनात करने के निर्देश जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापक को दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आदर्श इन्टर कालेज राजामऊ बछरावां केन्द्र के कक्ष सं0 17 का निरीक्षण किया गया, कक्षा के निरीक्षण में संजय कुमार, सहायक अध्यापक की गतिविधियों को संदेहात्मक पाये जाने पर तत्काल परीक्षा कक्ष एवं परीक्षा केन्द्र से कार्य मुक्त की कार्यवाही के निर्देश केन्द्र व्यवस्थापक, शिव बहादुर को दिये, तत्क्रम में केन्द्र व्यवस्थापक के द्वारा कार्यवाही करते हुए श्री चन्द्रशेखर, प्रवक्ता को तैनात किया गया। इसी केन्द्र के कक्ष सं0 08 का भी जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्थिति सामान्य पायी तथा कक्षा निरीक्षक श्रीमती बिन्दु शुक्ला सहायक अध्यापक डयूटी पर मुस्तैद पायी गई।

By nit

Exit mobile version