केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा के वीर सपूत आशुतोष वरदेय को वीरता पदक से करेंगे सम्मानित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिले के निवासी श्री आशुतोष वरदेय, जो वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में उप कमांडेंट के पद पर सुकमा (छत्तीसगढ़) में पदस्थ हैं, को स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा “वीरता पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

श्री आशुतोष वरदेय ने यह गौरव जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अद्वितीय साहस, कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए अर्जित किया। 30 अगस्त 2022 को शोपियां में हुए एक साहसिक अभियान के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना तीन दुर्दांत आतंकियों को मार गिराया, जिसके लिए उन्हें वीरता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

पहली बार सीआरपीएफ का रेज़िंग डे परेड पूर्वोत्तर भारत में आयोजित किया जा रहा है। 87वां सीआरपीएफ डे परेड 21 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित होगा। इस भव्य परेड में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। परेड का आयोजन सरुसजाई स्टेडियम में किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में सीआरपीएफ की 87 वर्षों की गौरवशाली सेवा का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें वीरता, अनुशासन और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा। 87वें सीआरपीएफ डे परेड के अवसर पर श्री आशुतोष वरदेय “परेड एडजूटेंट” की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी भव्य परेड के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा “वीरता पदक” से सम्मानित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version