कला महाविद्यालय का डीएसपी ने किया उद्घाटन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कला महाविद्यालय का डीएसपी ने किया उद्घाटन | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव के डीएसपी कल्याण आनंद ने बुधवार को कला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर केंद्र की संचालिका करिश्मा खंडेलवाल प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल समेत कई प्रशिक्षक व प्रशिक्षु मौजूद थे।
डीएसपी ने कहा कि, कला महाविद्यालय की कौशल प्रशिक्षण सेवा की दूरदृष्टि स्थानीय विकास सहित स्वरोजगार व स्वावलंबी बनने के लिए आज के दौर मे
महत्व है। उन्होंने सभी को निष्ठा, लग्न और विश्वसनीयता से सीखने की प्रेरणा दी। साथ ही ट्रेनिंग व्यवस्था के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ भी की।
कहलगांव में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन के दौरान उपस्थित माता- बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि, इस महाविद्यालय का कौशल कार्यक्रम  प्रधानमंत्री के कौशल भारत, कुशल भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी ,जिसकी सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को इससे जुड़कर रोजगार परक शिक्षा का लाभ उठाना चाहिए और समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।

महाविद्यालय के सभी ट्रेनरों ने इस मौके पर डीएसपी श्री आनंद का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर और प्रशिक्षणार्थियों ने माला पहनकर किया।
प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल ने महाविद्यालय के इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा उपस्थित लोगों के समक्ष रक्खा।
इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक करिश्मा खंडेलवाल, रागिनी कुमारी, बबिता देवी, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, अदिति कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सहित अन्य विशिष्ट जन व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version