मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दानिश हाई स्कूल, चंद्रकला, दाउदपुरा, बुरहानपुर के परिसर में मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल द्वारा नियुक्त जिला हज कमेटी प्रभारी 2026 एवं वरिष्ठ अधिवक्ता फरीद अहमद के मार्गदर्शन में हज 2026 पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अलहाज शेख अब्दुल क़ादिर इब्ने मरहूम डॉ. शेख महबूब (QTS ग्रुप) ने की तथा शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के खतीब व इमाम हज़रत सैयद इकराम उल्लाह बुखारी साहब के सुपुत्र और युवा मुतवल्ली हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब की सरपरस्ती में आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में हाफ़िज़ रईस साहब (खतीब व इमाम, शाही ईदगाह सिंधी बस्ती एवं मस्जिद बाबुल हक) ने हज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के ट्रेनर मोहम्मद मोईन मतीन ने हज 2026 के लिए दी जाने वाली सुविधाओं और गाइडलाइन से अवगत कराया।
कार्यक्रम में दिलीप श्रॉफ (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), नरेंद्र शिंदे (खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि), डॉ. एस. एम. तारिक, एडवोकेट सैयद जावेद मीर (संचालक, दानिश हाई स्कूल), हाजी सैयद शहज़ाद अली, हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा, अब्दुल रज़्ज़ाक सिद्दीकी, रियाज़ुल हक़ अंसारी, मोहम्मद क़दीर तेली, एडवोकेट हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी, हमीद उल्लाह खान, डॉ. इमरान खान सहित ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी एवं अन्य संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हाफ़िज़ रईस साहब ने की, जबकि नात-ए-पाक क़ारी अब्दुल रशीद साहब ने पेश की।
आज़मीन-ए-हज का मेडिकल परीक्षण डॉ. मुमताज़ अंसारी और डॉ. हुस्ना फहमी ने किया। पुरुष वर्ग में टीकाकरण डॉ. एस. एम. सादिक, डॉ. शाहिद हुसैन, डॉ. जावेद खान और डॉ. ज़फ़र इक़बाल की टीम ने किया, जबकि महिला वर्ग में टीकाकरण वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. नसरीन खानम, डॉ. हिना शेख और डॉ. तंजीमा शेख की टीम ने संपन्न किया।
कार्यक्रम का संचालन हिदायत उल्लाह ने किया तथा स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन जिला हज प्रभारी एडवोकेट फरीद अहमद ने किया। उन्होंने टीकाकरण कार्य में सहयोग के लिए हज़रत सैयद अनवार उल्लाह बुखारी साहब और उनकी टीम का विशेष धन्यवाद दिया।
एडवोकेट फरीद अहमद ने बताया कि शिविर में 64 महिलाओं और 66 पुरुषों सहित कुल 130 आज़मीन-ए-हज का टीकाकरण किया गया। सबसे बुजुर्ग हाजी 75 वर्षीय डॉ. क़मरुद्दीन और सबसे युवा 21 वर्षीय उज़ैर रज़ा (लोधीपुरा, बुरहानपुर) का टीकाकरण किया गया।
