रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद नायक द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर हत्यादेली, गढ़वाड़ा, राजपुरा, खालखंडवी सहित संबंधित VHSND केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर हत्यादेली (ब्लॉक मेघनगर) स्थित डिलेवरी पॉइंट का अवलोकन किया गया। विजिट के समय हाल ही में प्रसव हुई गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपस्थित CHO एवं ANM को आवश्यक उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही हितग्राही को परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी एवं समझाइश दी गई। CHO एवं ANM को सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात WHO IFM मॉनिटर के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर गढ़वाड़ा में आयोजित VHSND का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, एनसीडी, सिकल सेल, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण एवं संचारी रोगों से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की गई तथा पाई गई कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त गर्भवती महिलाओं की सूची, आगामी जांच की तिथि, संभावित डिलीवरी तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी केंद्र के सूचना पटल पर प्रदर्शित करने हेतु स्टाफ को निर्देशित किया गया।
इसके अलावा HWC राजपुरा में निर्माणाधीन नवीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर दीपक परमार एवं नानालाल पाटीदार सहित HWC का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
