भागीरथपुरा हादसे पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला: 35 निर्दोष लोगों की मौत पर चुप्पी, आवारा कुत्तों पर ज्यादा चिंता | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260217-WA0059.mp4
New India Times

नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने भागीरथपुरा मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए आवारा कुत्तों का मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण दिखाई दे रहा है, लेकिन उन 35 परिवारों का दर्द नहीं, जिनके घरों से अर्थियाँ उठीं। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी त्रासदी पर चर्चा से परहेज़ किया जा रहा है। यदि विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस हो सकती है, तो 35 लोगों की मौत पर चर्चा से बचना सरकार की असंवेदनशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version