समदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे बाबू जी: गोपाल सिंह | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सिरसिया ठकुराई मे सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात ग्राम पंचायत के पहले प्रधान  बाबू देवधारी सिंह की पैंतालिसवीं पूण्य तिथि मनायी गयी, इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला, कवियों एवं लोकगीत गायकों ने रचना और गायकी के माध्यम से उनके समय मे कराये गये कार्यों का गुणगान किया। गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि बाबू जी समदर्शी ब्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अभावग्रस्त जन जीवन मे हमेशा खड़े रहे और न्याय का साथ दिया, बुद्धिनाथ यादव ने कहा कि ऐसी विभूतियां किसी परिवार या समाज मे कभी कभी जन्म लेती हैं। प्रसिद्ध कवियित्री रचना तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किया, पूर्व विधायक तीरथराज ने कहा कि जबहम छोटे थे तब बाबू जी का नाम सुना करते थे, आज नयी पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। संचालन कर रहे ब्रह्मानन्द त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी ब्यक्ति उनके दरवाजे से निष्फल नहीं जाता था, बाबू जी पौत्र प्रमोद सिंह ने आये सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र से स्वागत किया, इस अवसर पर  राजन सिंह, रविन्द्र बहादुर पटेल, विनोद पांडेय, सेराज अहमद खान, रबिकान्त तिवारी, चन्द्र मोहन शुक्ला, राम केश यादव, राम प्रवेश यादव, बलदेव सिंह, रबिन्द्र बहादुर सिंह, शिवपूजन सिंह, धीरज सिंह, अनिल कुमार सिंह, गुलाब यादव ,नन्दलाल, राम करन यादव उपस्थित रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version