अबरार अहमद खान/अभिजीत श्रीवास्तव, भोपाल, NIT;

कोलार क्षेत्र के वार्ड 82 सी- सेक्टर सर्वधर्म में बने चैरीटेबल वेल्फेयर सोसायटी फ़ॉर ह्यूमन काइंड और एनिमल्स भोपाल महिला सुधार गृह में पूजा गुर्जर उम्र 24 वर्ष रहती थी। शुक्रवार शाम 7 बजे महिला ने सुधार गृह में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर थाना कोलार की चार्ली 1-1 पर तैनात कॉन्स्टेबल उमेश सेन (430), भारत सिंह (1260) चैरीटेबल डायरेक्टर नीलम सिंह मौके पर पहुंचे और वहां देखा कि चारो ओर से दरवाजे बंद हैं और महिला रस्सी पर झूल रही है।

कांस्टेबल द्वारा सूचना पर थाना कोलार के सब इंस्पेक्टर ए. भी मरस्कूले, मनीषा रघुवंशी भी वहां पहुंचे और उनके निर्देशानुसार तत्काल करवाई करते हुए कांस्टेबलों द्वारा गेट तोड़ कर महिला को रस्सी से नीचे उतारा गया और 108 कि मदद से महिला को उपचार की लिए तत्काल जे.के अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति देख महिला को 1250 अस्पताल रेफेर कर दिया।
