सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का मोहनलालगंज कस्बे में स्थित पाण्डेय कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पाण्डेय धीरू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सांसद का फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और “भाजपा जिंदाबाद”, “बृजभूषण सिंह जिंदाबाद” के नारों से कस्बा गूंज उठा। सांसद ने संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
