39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, डीएम ने दिखाई हरी झंडी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “प्रतियोगिता में जो निरंतर प्रयास करते हैं, वही सच्चे विजेता बनते हैं। सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ अपने विजय लक्ष्य को प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम ऐसी प्रतियोगिताएं हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर से लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से शिक्षक और व्यायाम शिक्षक व्यवस्थाओं में पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हैं, ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा न हो।
प्रतियोगिता का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पीलीभीत बीएसए रोशनी सिंह, बरेली बीएसए प्रतिनिधि बीईओ शेरगढ़ मुकेश कुमार, बीएसए बदायूं, बीईओ मुख्यालय सुरेन्द्र मौर्या, बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा, जलालाबाद बीईओ शाहीन सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

स्काउट बैंड और व्यवस्थाओं में स्काउट मास्टर दपिंदर कौर और गाइड निकहत परवीन का विशेष सहयोग रहा।
निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, डॉ. विनय गुप्ता, राहुल तोमर, राजीव मिश्रा, रामदास यादव, सुनील कुमार सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

प्रथम दिवस प्राथमिक स्तर बालक एवं बालिका वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कुश्ती (बालक वर्ग), वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version