अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT;

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा से मुकाबला करने के लिए भोपाल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया गया था जिसमें एक हजार से अधिक युवाओं ने वक्ता, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया में लेखन सहित विभिन्न कार्य के लिए इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की टीम ने इन युवाओं से साक्षात्कार लिए तथा वह शीघ्र ही इनका चयन कर इन युवाओं को जिम्मेदारी सौंपेगे।
इस दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें पीसीसी चीफ अरुण यादव जी, अजय सिंह जी, चंद्रिका प्रसाद जी, के के मिश्रा जी, विभा बिदू, डागोर मिर्जा, नुर भाई ,राशिदा मुस्तफा सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
