महाशिवरात्रि शोभा यात्रा अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार की सुख-शांति की कामना की | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

महाशिवरात्रि शोभा यात्रा अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार की सुख-शांति की कामना की | New India Times

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट आयोजित महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी नंदी की पूजा-अर्चना कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version