बाल बाल बचे उपमुख्यमंत्री,<br>उदयपुरवाटी घाट में डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, बड़ा हादसा टला | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:


राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियों में शनिवार को हल्की भिड़ंत हो गई। घटना झूंझुनू जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में उस समय हुई जब काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा था।
एस्कॉर्ट गाड़ी से टकराई भाजपा नेता की कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री का काफिला घाट से गुजर रहा था, तभी भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए। बताया जा रहा है कि वे पास के एक रिसॉर्ट में गाड़ी मोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान काफिले में चल रही एस्कॉर्ट (सुरक्षा) गाड़ी अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गई।
गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय डिप्टी सीएम की गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल चुकी थी। टक्कर एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के बीच हुई, जिससे दोनों गाड़ियों की हेडलाइट और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सुरक्षा कारणों से काफिला रोका गया
घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत काफिले को कुछ देर के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर उपमुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
इसके बाद डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल एमजी ग्लोबल स्कूल, गुढ़ागौड़जी के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने मामले को सामान्य दुर्घटना बताते हुए कहा कि आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version