अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 डंपर जब्त | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा आरोन एवं गुना क्षेत्र में आकस्मिक भ्रमण के दौरान कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा गुना क्षेत्र में रॉयल्टी में उल्लेखित मात्रा से अधिक गिट्टी परिवहन करते हुए 1 डंपर को पकड़ा गया।

जिला खनिज अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना अनुमति एवं बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना आरोन में खड़ा कराया गया है। वहीं, गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करते पाए गए डंपर को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version