राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT;
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर नन्द चौरहा उंचनी कला गांव के पास जौनपुर की तरफ से सायकिल से हाईस्कूल की परीक्षा देकर आ रहे शुभम यादव पुत्र अभयराज यादव उम्र 16 वर्ष ग्राम कईलावर निवासी को मड़ियाहूँ की तरफ आ रही सफारी कार UP 62 BD 5555 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही छात्र की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया जिससे दोनों तरफ भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया।

मौके पर सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज, सपा विधायक श्रद्धा यादव, राजेश लोहिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ यादव ने पहुंच कर लोगों को शांति कराकर मृतक के बड़े पिता की तरफ लिखित तहरीर दिलवाया, पर ग्रामीण इस बात पर अड़ गये कि जब तक प्राथमिक दर्ज होकर घटना स्थल पर नहीं आ जाती तब तक लाश को उठाने नहीं दिया जायेगा। पुलिस आधे घंटे बाद प्राथमिक की कापी लेकर घटनास्थल पर पहुंची तब लाश को उठाने दिया गया। जाम लगभग चार घंटे तक लगा रहा।

मृतक बड़े पिता धर्म राज यादव के अनुसार शुभम यादव जनक कुमारी इंटर कालेज में सुबह पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने घर आरहा था।कि 12 के आसपास जैसे नन्द गंज चौराहे उंचनी कला गांव के पास पहुंचा ही था कि मड़ियाहूँ की तरफ से आ रही सफारी जिसे खुद विधायक पुत्र सात्विक तिवारी चला रहे थे मेरे भतीजे के ऊपर चढ़ा दी, जिससे घटना स्थल पर मौत हो गयी। इन्होंने पुलिस को दिये गये तहरीर में यह आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जगदंबा सिंह, सीओ रामभुवन यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा कई थानों के फोर्स व पीपीएसी लेकर डटे रहे। ग्रामीणों ने सफारी को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है।
