जनपद पंचायत जुन्नारदेव में समीक्षा बैठक, योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के दिए निर्देश | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभा गृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत की सीईओ रश्मि चौहान ने सभी उपयंत्री, सचिव और रोजगार सहायकों से पंचायतवार सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

सीईओ ने संकल्प से समाधान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर पात्रता के आधार पर समय अवधि में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी ग्राम पंचायतों को जॉब कार्ड का केवाईसी कराने के लिए कहा गया।

स्वच्छ ग्राम–सुजल ग्राम अभियान के तहत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में “विकसित भारत ज़ी राम” योजना के बारे में जानकारी दी गई, जो नरेगा के स्थान पर लागू की जा रही है।

इस योजना के तहत ग्रामीणों को अपनी पंचायत में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह योजना 1 अप्रैल से लागू होने की संभावना है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version