जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री प्रकाश नायक एवं श्री पी.सी. शाक्य ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री नायक एवं श्री शाक्य ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा की और उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
