पांच दिवसीय सी एल टी एस प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन, अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त होगा सीतापुर | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

पांच दिवसीय सी एल टी एस प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन, अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त होगा सीतापुर | New India Times

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत एल टी एस फाउंडेशन कोलकाता की तरफ से दिये जा रहे जिला ग्राम प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला समापन के अवसर भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री देवकृष्ण तिवारी ने जिले के खुले में शौच बनाने वाले गांवों के छः स्वच्छग्राही को दस – दस हजार रुपए की चेक प्रोत्साहन राशि वितरित की और सीतापुर जिले को जल्द से जल्द खुले में शौच मुक्त बनाने की बात कही। गांव खुले में शौच मुक्त होने के बाद गांव का विकास 25% बढ़ जाता है, जो शिक्षाग्रही के जन जागरूकता के माध्यम से साकार किया जा सकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायती राज अधिकारी उपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा आप सबके अथक प्रयासों से ही नियत तय समय सीमा में सीतापुर खुले में शौच मुक्त हो जाएगा जिससे हमारे जिले का गर्व होगा नाम ऊंचा होगा और हम सबका भी नाम रोशन होगा।

पांच दिवसीय सी एल टी एस प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन, अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त होगा सीतापुर | New India Times

उक्त कार्यक्रम में स्वच्छाग्रही उदाहरण प्रेरणा कविता पाठ भी किया गया सी एल टी एस फाउंडेशन ट्रेनर आस्था ने महिला ग्राम प्रधानों से गांव ओडीएफ कराने के लिए सहयोग की बात कही। सी एल टी एस फाउंडेशन प्रशिक्षक रविशंकर ने स्वच्छाग्रही को प्रशिक्षण का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि गांव में छात्र बनकर कर जागरूकता फैलाने की बात बताइए, गांव वालों से प्रश्न ही करना और गांव में गांव में विद्वान बन कर नहीं जाना, गांव वाले बहुत जानकार हैं, उनको अस्वच्छता से होने वाली हानियों का आइना दिखाना है, जिससे समुदाय में विस्फोट होगा और वह स्वयं से इस मिशन को सार्थक बनाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन अभियान जिले की सभी विकासखंडों के स्वच्छाग्रही और पंचायती राज विभाग से संबंधित अधिकारियों जिसमें समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता फाउंडेशन कोलकाता की तरफ प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे जल्द से जल्द जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके।

पांच दिवसीय सी एल टी एस प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन, अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त होगा सीतापुर | New India Times

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, मंडल कंसंट्रेट मनीष मिश्रा , जिला परियोजना समन्वयक अश्विनी सिंह डीपीसी सुशील कुमार, जिला प्रभारी रितु तिवारी जिला प्रेरक वीथिका, स्वाति, चंद्रशेखर, सीएलटीएस फाउंडेशन प्रशिक्षक टीम रविशंकर आस्था तथा व्रत विजय, स्वच्छग्राही, कृष्ण कुमार , अरुण कुमार , धर्मेंद्र ,राम सागर , लवलेश कुमार पूजा, ममता, अर्चना , सुरेंद्र कुमार ,प्रदीप कुमार, प्रभाकर खुशबू, रामकिशोर, सुभाष, राम सागर ,शैलेंद्र कुमार ,अजय कुमार विनय कुमार ,कमल किशोर, आशारानी, प्रियंका ,राधाकृष्ण दीक्षित रेखा, समर सिंह ,कमलेश कुमार, नीरज कुमार,सोनेश्नरी , प्रीती , आराधना , दुर्गेश सिह आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version