शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

9 फरवरी को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर का द्विवार्षिक चुनाव पिपराइच ब्लॉक सभागार में चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार भारती, मंत्री पद के लिए शंभू नाथ गौड़, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, संगठन मंत्री पद के लिए राम दुलारे यादव एवं संप्रेक्षक पद के लिए उमेश सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तथा नाम वापसी का समय 11 बजे से 12 बजे तक रखा गया था।
निर्धारित समय तक किसी भी पद पर विपक्ष से कोई नामांकन नहीं हुआ, जिसके बाद चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार ने सभी पांचों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। रमेश कुमार भारती को तीसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में राम प्रसाद, प्रमोद कुमार, राम मिलन पासवान, राजकुमार, राम कुमार राव, बलराम गौतम, धर्मेंद्र, राजकुमार प्रसाद, राम प्रवेश, देवी प्रसाद, ओम प्रकाश कनौजिया, परमेश्वर पासी, राकेश कुमार, यादवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार यादव, जय गोविन्द गौड़, नन्हे कुमार, सविता सिंह, सुशीला, विजय लक्ष्मी, रंजना, माधुरी, राजीव कुमार, रामभजन गौतम, नागेन्द्र, राजू, अरुणेश मौर्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

