यंग हीरोज वाराणसी ने जीता न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल, रायसेन को 2-0 से हराया | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260208-WA0179.mp4
New India Times

निरंतर आठ दिनों तक चले ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला पंकज स्टेडियम, चांदामेटा में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच यंग हीरोज वाराणसी और रायसेन बिल्डअप रायसेन के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मैच के दोनों हाफ में गेंद का शानदार आवागमन रहा। वाराणसी की टीम के शुभम यादव ने 4वें मिनट और अबुजर अली ने 30वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इन गोलों की बदौलत यंग हीरोज वाराणसी ने रायसेन को 2-0 से हराकर न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 75,000 रुपये नकद तथा प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50,000 रुपये नकद एवं प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार दिया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कार

• बेस्ट डिफेंस: सौरभ सिंह ठाकुर (रायसेन)

• बेस्ट फॉरवर्ड: अमित यादव (वाराणसी)

• बेस्ट गोलकीपर: आकाश चौधरी (वाराणसी)

फाइनल मैच कार्यक्रम की अध्यक्षता परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मिक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पांढुरना विधायक निलेश उइके, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, जुन्नादेव विधायक सुनील उइके उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में एस. क्यू. जमा (इंटक अध्यक्ष WCL), के. के. सिंह (महामंत्री), नरेश बरवे (नागपुर), सुनील मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष जमील खान, तीरथ ठाकुर, हरि वर्मा, नगर परिषद चांदामेटा अध्यक्ष गोविंद बजोलिया, नगर परिषद बड़कुही अध्यक्ष भरत डेहरिया, नगर परिषद न्यूटन अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा राय एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परासिया कमल राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट कमेटी ने सहयोग करने वाले समस्त प्रिंट एवं वीडियो मीडिया पत्रकारों, नगर परिषद चांदामेटा, नगर परिषद बड़कुही, पुलिस प्रशासन, यंग बॉयज फुटबॉल क्लब चांदामेटा, स्वास्थ्य विभाग WCL तथा क्षेत्र के समस्त दर्शकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version