नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्र सरकार द्वारा जलगांव जिले के रावेर संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित रेल योजनाओं के व्यवधानों को लेकर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने किसानों के साथ बैठक की है। जामनेर पाचोरा बोदवड फेज 2 , भुसावल खंडवा तीसरी चौथी रेल लाइनो के प्रस्तावित विस्तारीकरण के लिए जमीन आबंटन प्रक्रिया बुरी तरह से फंस चुकी है। रेल प्रोजेक्ट से प्रभावित होने जा रहे किसान अपनी उपजाऊ जमीने किसी भी कीमत पर देने के लिए राजी नहीं है।

कीमत देने की बात आई तो सरकार की ओर से मामूली राशि की पेशकश की जाने से किसानों में असंतोष है। रक्षा खडसे ने किसानों से बातचीत कर रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। खडसे ने प्रशासन को आदेश दिए कि बोदवड भुसावल वरणगांव के किसानों के लिए Railway Over Bridge , Railway Under Bridge , खेतों तक जाने वाले रास्तों के तत्काल निर्माण कराया जाए। मौके पर मंत्री संजय सावकारे जिलाधिकारी रोहन घूगे रेल विभाग के अफ़सर मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि इसके पहले भी रक्षा खडसे ने यातायात व्यवस्था से जुड़ी प्रस्तावित योजनाओं के लिए जमीन आबंटन को लेकर कई बार किसानों के साथ मीटिंग्स करी है। उन तमाम बैठकों का नतीजा किसी को पता नहीं। 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली जामनेर बोदवड फेज 2 व्यापारी रेल लाइन की कोई आवश्यकता नहीं है फ़िर भी इसे 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रही जामनेर पाचोरा फेज 1 के प्रचार में ठेल दिया गया है।
तीन साल बीत चुके हैं अब तक जामनेर में रेल की जमीन पर एक खेल स्टेडियम नहीं बन सका है। मोदी सरकार ने रेल विभाग का स्वतंत्र बजट बंद कर दिया है। गोदी मीडिया ने वंदे भारत का सपना बेचकर रेल की दुर्दशा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में अर्पण कर दिया है।
