वेकोलि की लापरवाही से दातलावादी में जल संकट गहराया, एक माह से खराब मोटर पंप नहीं हुआ ठीक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वेकोलि की लापरवाही से दातलावादी में जल संकट गहराया, एक माह से खराब मोटर पंप नहीं हुआ ठीक | New India Times

वेकोलि कन्हान क्षेत्र की उदासीनता और लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत दातलावादी में पिछले एक माह से निस्तार का पानी नहीं मिल पा रहा है। मोटर पंप खराब होने के बाद भी अब तक उसे ठीक कर वापस नहीं लगाया गया, जिससे चार वार्डों में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है।

जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 और 17 के लगभग 200 घर इस समस्या से प्रभावित हैं। पिछले 30 दिनों से बाबू लाइन, नीचेलाईन और प्रेम नगर क्षेत्र में नल से पानी नहीं आ रहा, जिससे ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के लिए कुएं और हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वेकोलि कन्हान क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार एक माह पहले मोटर पंप खराब हुआ था, जिसे वेकोलि द्वारा सुधार के लिए निकाल कर ले जाया गया, लेकिन अब तक वापस नहीं लगाया गया है।

हालांकि सरपंच के निर्देश पर ओपन कास्ट से निस्तार पानी की सप्लाई जोड़कर सप्ताह में दो बार पानी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिल रही है। लेकिन वेकोलि द्वारा संचालित मोटर पंप अक्सर खराब रहता है और सुधार कार्य में महीनों लग जाते हैं। वर्तमान में पंप हाउस सब स्टेशन में ताला लगा हुआ है और लंबे समय से कोई जिम्मेदार कर्मचारी वहां दिखाई नहीं दे रहा है।
इनका कहना है

भारत कॉलरी डुंगरिया/दातलावादी के मैनेजर ने बताया कि मोटर पंप खराब हो गई थी, जिसका सुधार कार्य हो गया है, लेकिन सुधार के दौरान पैनल टूट गया है। वर्कशॉप में आवश्यक सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण बाहर से मंगवाना पड़ रहा है, जिससे समय लग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article