एम.आई. पब्लिक स्कूल बनगाई में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

एम.आई. पब्लिक स्कूल बनगाई में बुधवार को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के जूनियर छात्रों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सीनियर छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सविता यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे परीक्षा में बेहतर परिणाम लाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल करें और विद्यालय का नाम रोशन करें। मेहनत और लगन ही आपके भविष्य का निर्धारण करेगी, इसलिए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करें।

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक एम.के. शेख ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर अंकों से उत्तीर्ण होकर अपने गुरुजनों और अभिभावकों का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। उप प्रबंधक साजिद शेख ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि बिना लक्ष्य के पूर्ण सफलता प्राप्त करना कठिन होता है।

विद्यालय प्रबंधन से रामसरन सर, उप प्रधानाध्यापिका प्रतीक्षा मिस, अवधेश मौर्या सर, राहुल सर, हेमंत सर, दिनेश बौद्ध सर, अवधेश पाल सर, शमसुलहुदा सर, अमीषा मिस, सुमन मिस, सबा मिस तथा विद्यालय संस्थापक राजाराम चौधरी ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रबंधक द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग उबेद खान, मखदूम बक्श, रहमतुल्लाह, सूरज शर्मा, रंजीत, घनश्याम यादव, शिवकुमार रावत, कन्हैया कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version