लाड़ली बहना योजना पर बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

लाड़ली बहना योजना पर बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग | New India Times

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। करण सिंह वर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को कथित रूप से धमकी देते हुए कहा था कि यदि वे सरकारी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे।
इस बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

लाड़ली बहना योजना पर बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग | New India Times

कांग्रेस नेता मो. शावर मुजाहिद सिदिक्की ने कहा कि मंत्री का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

लाड़ली बहना योजना पर बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग | New India Times

आज कांग्रेस पार्टी ने मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मो. शावर मुजाहिद सिदिक्की, आसिफ अली, ज़ैनुल ख़ान, अंकित साहू, सेफ़ कुरैशी, दिलीप शिवारे, मनोज मिश्रा, रफीक ख़ान, राशिद ख़ान, नज़ीर ख़ान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article