इटवा में सपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, फॉर्म-7 मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

शनिवार को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक विधानसभा क्षेत्र इटवा स्थित सपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहते हुए भाजपा के कथित नापाक इरादों पर लगाम लगाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फर्जी तरीके से फॉर्म-7 के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम हटाया गया, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी।

बैठक को प्रदेश सचिव बेचई यादव, अफसर रिजवी और उग्रसेन प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस दौरान बबलू खान, हरिनारायण यादव, अब्दुल लतीफ, जुबैदा चौधरी, राम सेवक लोधी, शाहिद हुसैन, सुनील यादव, चंद्रभान पहलवान, विजय चौधरी, कमाल अहमद, पुनीत गौतम, अमीरउल्लाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version