मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
आज दिनांक 07/02/2026 को ग्राम करैया से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करैया निवासी किशन यादववंशी के पुत्र गंगा प्रसाद यादववंशी उर्फ धाधू (21 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के पिता किशन यादववंशी की रिपोर्ट पर थाना दमुआ में मर्ग क्रमांक 06/2025, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर जांच में लिया गया है। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दमुआ में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग जांच जारी है।
