बिस्कोहर में BICT का 12वां वार्षिक समारोह सम्पन्न, जयवर्धन तिवारी रहे मुख्य विशिष्ट अतिथि | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260207-WA0103.mp4
New India Times

नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित BICT संस्थान का 12वां वार्षिक समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं भाजपा नेता, 305 विधानसभा क्षेत्र इटवा के श्री जयवर्धन तिवारी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बिस्कोहर में BICT का 12वां वार्षिक समारोह सम्पन्न, जयवर्धन तिवारी रहे मुख्य विशिष्ट अतिथि | New India Times

अपने संबोधन में श्री जयवर्धन तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी प्रतिभा, उत्साह और ऊर्जा को करीब से समझा तथा ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुधीर त्रिपाठी, भाजपा नेता श्री बब्बू तिवारी, भाजपा नेता श्री संजय सिंह, श्री मनतोष पाठक, श्री संतोष कौशल, श्री प्रभात जायसवाल, पूर्व प्रधान श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, श्री बैजनाथ गुप्ता एवं श्री सुनील पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version