खबर का असर: जिला चिकित्सालय के गेट के बाहर बह रहा बदबूदार नाली का पानी बंद, राहगीरों को मिली राहत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260206-WA0083.mp4
New India Times

झाबुआ शहर के जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास बह रहा बदबूदार नाली का पानी सरकार के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा था। गंदा पानी सड़क पर फैलने से आमजन और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही थी।

खबर का असर: जिला चिकित्सालय के गेट के बाहर बह रहा बदबूदार नाली का पानी बंद, राहगीरों को मिली राहत | New India Times

इस गंभीर समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और रात्रि में ही कार्रवाई करते हुए बहते बदबूदार नाली के पानी को बंद करा दिया। इससे राहगीरों और मरीजों को बड़ी राहत मिली।

जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद जिला चिकित्सालय के बाहर इस तरह की अव्यवस्था स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही थी। खबर के सुर्खियों में आने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया।

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के गटर चेंबरों से निकलकर सड़क पर आ रहा पानी अब बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति में सुधार हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version