अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में क्राइम ब्रांच तथा साइबर ब्रांच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्राइम ब्रांच तथा साइबर ब्रांच में कार्यरत बल के कार्यो की समीक्षा की गई कर समुचित दिशा निर्देश दिए गए ।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने निर्देशित किया कि क्राइम ब्रांच की टीम संबंधित थाना स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर टीम वर्क में काम करें। थाना क्षेत्र के सक्रीय बदमाशों की निरंतर चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध हथियार एवं ड्रग्स का उपयोग करने वाले की जानकारी एकत्र कर ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करें। क्षेत्र में किसी भी तरह से अवैध गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। लोगों से संवाद कर हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करें।
