सहायक पुलिस उप निरीक्षक हिम्मत दांडी ‘अकोट भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक पुलिस उप निरीक्षक हिम्मत दांडी अपने उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। वे जहां भी पदस्थ रहे, वहां स्वच्छता, सुंदरता और ईमानदारी को विशेष महत्व दिया तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया।

हिम्मत दांडी को समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का मान-सम्मान प्राप्त है। उनकी कार्यशैली, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना के कारण उन्हें पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इसी कड़ी में छत्रपति शिवबा सेवा भावी शिक्षण संस्था एवं युवा प्रतिष्ठान की ओर से उन्हें ‘अकोट भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से अकोट शहर में जनता द्वारा ईमानदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति गहरा प्रेम एवं सम्मान देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version