तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति पत्नी की मौके पर ही मौत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली पसगवां क्षेत्र की पुलिस चौकी बरबर क्षेत्र के शाहपुर जागीर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति पत्नी की मौके पर ही मौत | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार बरबर चौकी क्षेत्र में शाहपुर जागीर में मोहम्मदी बरबर मार्ग पर मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामसनेही उर्फ बब्लू उम्र 30 वर्ष पुत्र राजकुमार वर्मा, पत्नी रेखा देवी 28 वर्षीय अपने बच्चों के साथ अपने छोटे भाई के शादी के कार्ड देने जा रहे थे कि तभी अचानक शाहपुर जागीर के पास तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर ने बाईक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
जब राहगीरों ने बरबर चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को सूचना दी तो आनन फानन में चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह व पसगवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला लखीमपुर खीरी भेज दिया गया।

तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति पत्नी की मौके पर ही मौत | New India Timesमानवता तब तार तार हो गई जब जिले के सभी आला अधिकारी व एसपी खीरी धौरहरा लोकसभा सांसद रेखा अरूण वर्मा के यहां चाय की चुस्की लेने के लिए जा रहे थे लेकिन घटना स्थल के सामने से गुजरते हुए निकल गए रूके भी नहीं। मोहम्मदी क्षेत्रीय विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ मोहम्मदी विजय आनंद ने मौके का निरीक्षण किया।
मृतक के दो पुत्र भी साथ में थे जिसमें बड़ा पुत्र पांच वर्षीय गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि छोटा पुत्र सही सलामत बच गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय के साथ- साथ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि हर गरीब व्यक्ति व मध्यम वर्ग के लोगों की सहायता करें लेकिन जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक एस.एस चन्नप्पा चन्द कदमों की दूरी से निकलते हुए चले गए लेकिन घटनास्थल पर दो मिनट का समय नहीं दे सके।
पसगवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी व चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह बने उन दोनों बच्चों के लिए भगवान के रूप में मसीहा साबित हुए क्योंकि बरबर चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह व पसगवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने घायल बच्चे को इलाज के लिए मोहम्मदी भेजा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version