स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार, जिला चिकित्सालय के गेट पर बहता नाली का बदबूदार पानी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260205-WA0063.mp4
New India Times

सरकार के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए झाबुआ शहर स्थित जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास से बहता नाली का बदबूदार गंदा पानी स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

जब जिला चिकित्सालय जैसे संवेदनशील स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति है, तो अन्य सार्वजनिक स्थानों की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

झाबुआ जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़क पर बहता नाली का बदबूदार गंदा पानी राहगीरों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के गटर के चेंबरों से निकलकर यह गंदा एवं बदबूदार पानी मुख्य गेट और सड़क पर फैल रहा है। जिम्मेदार विभागों द्वारा इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से नाली एवं गटर व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version