तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:
रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार इलियास खान को मुस्लिम समाज की प्रमुख संस्था मुस्लिम त्योहार कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चयन कमेटी के पूर्व अध्यक्षों द्वारा कराई गई मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें इलियास खान को बहुमत से समर्थन प्राप्त हुआ।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से इलियास खान के नाम पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय इलियास खान लंबे समय से समाज में अपनी साफ-सुथरी छवि, निष्पक्ष सोच एवं संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनके अध्यक्ष चुने जाने से मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है और इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद इलियास खान ने सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुस्लिम त्योहारों के आयोजन को और अधिक व्यवस्थित, अनुशासित एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कमेटी के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल एवं प्रभावी रहने की कामना की।
