अनियंत्रित रेत ट्रक ने पुलिस जवान की बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, चार राहगीर व ट्रक ड्राइवर घायल | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT;

अनियंत्रित रेत ट्रक ने पुलिस जवान की बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, चार राहगीर व ट्रक ड्राइवर घायल | New India Times

जिले के उमरी थाना क्षेत्र में किशोर सिंह का पुरा के पास एक अनियंत्रित रेत से भरे ट्रक ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बाइक पर सवार जवान जयवीर सिंह कुशवाह को कुचल दिया जिससे जयवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर तेजी से ट्रक को भगाया तो रास्ते में चार राहगीरों को घायल किया और अंत में उमरी टोल टैक्स बैरियर को टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर तो ऐसा लगा था जैसे उसकी मौत ही हो गई है जो कि सीसीटीवी फुटेज में बिल्कुल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

अनियंत्रित रेत ट्रक ने पुलिस जवान की बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, चार राहगीर व ट्रक ड्राइवर घायल | New India Timesघटना से आक्रोशित लोगों ने किशोर सिंह का पुरा के पास में सड़क पर जाम लगा दिया जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। एसपी प्रशांत खरे ने करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस एसडीओपी लाहार तथा गोहद को मौके पर भेजा तब कहीं जाकर जाम को खुलवाया गया। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी को समझाने के बाद ग्रामीण मानने को तैयार हुए और उन्होंने मौके से दुर्घटना में मारे गए आरक्षक जयवीर सिंह के शव को उठने दिया। सभी ग्रामीणों से प्रशासन की ओर से यह तय किया गया कि तीन दिवस के अंदर मौके पर ब्रेकर बनाए जाएंगे तथा घटना स्थल पर ही ग्रामीणों ने ट्रक चालक के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई, तब कहीं जाकर जाम खुला।

By nit

One thought on “अनियंत्रित रेत ट्रक ने पुलिस जवान की बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, चार राहगीर व ट्रक ड्राइवर घायल”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version