गीता ज्ञान प्रतियोगिता में आरोही मिस्त्री का शानदार प्रदर्शन, जिले में प्रथम व प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में आरोही मिस्त्री का शानदार प्रदर्शन, जिले में प्रथम व प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल | New India Times

वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता में झकनावदा की होनहार छात्रा आरोही मिस्त्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान एवं प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इंदौर स्थित रविंद्र भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में न्याय विभाग के सचिव श्रीराम तिवारी द्वारा आरोही मिस्त्री को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आरोही मिस्त्री पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ माता-पिता का मार्गदर्शन और शिक्षकों का सतत सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत लाई रंग

आरोही के माता-पिता ने पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं धार्मिक ज्ञान की शिक्षा देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने नियमित अभ्यास, विषय की गहराई से समझ तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया सहित शिक्षक नारायण दास, हेमेंद्र कुमार जोशी, श्रीकांत यादव, शत्रुघ्न मालवीय, संदीप पाटीदार, पार्वती चौहान, कैलाश कटारा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी आरोही मिस्त्री की इस सफलता को मेहनत, संस्कार और शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

आरोही मिस्त्री की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article