महाशिवरात्रि मेले को लेकर दमुआ में प्रशासनिक बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महाशिवरात्रि मेले को लेकर दमुआ में प्रशासनिक बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में आने वाले शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार, सीएमओ अजय ठाकरे, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, दमुआ के समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महादेव मेला यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उनके सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया गया। इसमें पुलिस विभाग, नगर पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग, वन विभाग, बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

इसके साथ ही स्थानीय दमुआ के विशाल भंडारा संचालक मुकेश साहू एवं उनके सहयोगी साथी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के पश्चात सभी प्रशासनिक अमले द्वारा वैशाली परिसर स्थित भंडारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां मेला यात्रियों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सम्पूर्ण बैठक एवं सुझावों के लिए आमंत्रित सभी लोगों का आभार नगर निरीक्षक प्रमोद सिरसाम द्वारा व्यक्त किया गया तथा बैठक के समापन की घोषणा की गई।

By nit

Exit mobile version