नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने ली परिचयात्मक बैठक, सभ्य व्यवहार व सुगम यातायात पर दिया ज़ोर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नवागत पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने बुधवार दोपहर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी सहित सभी पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने ली परिचयात्मक बैठक, सभ्य व्यवहार व सुगम यातायात पर दिया ज़ोर | New India Times

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने परिचय के उपरांत जोनवार थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, स्थानीय चुनौतियों तथा अपराधों की प्रवृत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों, आगंतुकों एवं आम नागरिकों से सभ्य व्यवहार करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने ली परिचयात्मक बैठक, सभ्य व्यवहार व सुगम यातायात पर दिया ज़ोर | New India Times


उन्होंने कहा कि पीक आवर्स के दौरान वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से व्यस्ततम स्थानों पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएं। साथ ही संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ एवं बाजार क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी तथा माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिस सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा जनविश्वास बढ़ाने के लिए सतत संवाद और सक्रिय पुलिसिंग पर जोर दिया।

Exit mobile version