राजस्थान के बीकानेर में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड- 2018 | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;

राजस्थान के बीकानेर में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड- 2018 | New India Times

छोटी काशी के नाम से विख्यात साहित्य की धरती मरू नगरी बीकानेर में यूथ वर्ल्ड ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर का भव्य डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह 2018 का आयोजन किया जाएगा।

डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह 2018 के कोर्डिनेटर भैरु सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते बताया की इस राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड समारोह में पूरे देश प्रदेश से कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा और मीडिया के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली 51 विशिष्ठ प्रतिभाओं को डायमण्ड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा,इस अवॉर्ड के लिए पूरे देश से सोशल मीडिया और पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतिभाओं के परिचय मांगे गए और 500 से ज्यादा देश प्रदेश से अलग अलग क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली प्रतिभाओं के परिचय अवॉर्ड समिति को प्राप्त हुए जिसमे से चयन कमेटी द्वारा 51 विशिष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया गया है और इन 51 विशेष प्रतिभाओं को डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा।

राजस्थान के बीकानेर में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड- 2018 | New India Times

वहीं आयोजक समिति सदस्य प्रेम सिंह तंवर ने बताया की इस डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फ़िल्म जगत की शख्सियत शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, दिल्ली सिविल डिफेंस के सीनियर चीफ वार्डन राजेंद्र कपूर, हरियाणा के मुख्यमंत्री की बहन राष्ट्रीय समाज सेवी वीना अरोड़ा, कैवल्य सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा राठौड़, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल, दिल्ली से प्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया, बीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाज सेवी भूपेंद्र सिंह यादव, भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक विमला डुकवाल ,मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रीमो जयवीर गोदारा सहित कई विशिष्ठ हस्तियां शिरकत करेगी और प्रतिभाओं को अवॉर्ड से नवाज़ेगी साथ ही समारोह में अवॉर्ड कार्यक्रम के साथ एकल काव्य पाठ, सास्कर्तिक कार्यक्रम और अवॉर्डी परिचय स्मारिका का विमोचंन होगा।

डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमे प्रख्यात एंकर राखी शुक्ला, गोविन्द सिंह, दीपक दैया, अर्पिता गुप्ता, कामिनी भोजक, निर्मला खत्री, दातेंद्र कौर, लाल सिंह, युवा पत्रकार जीतू बीकानेरी को सदस्य बनाया गया है।

By nit

One thought on “राजस्थान के बीकानेर में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड- 2018”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version