एमपी यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में बैरसिया की कनक कुशवाह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भोपाल जिले का नाम किया रोशन | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

एमपी यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में बैरसिया की कनक कुशवाह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भोपाल जिले का नाम किया रोशन | New India Times

उज्जैन में आयोजित एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल जिले की बैरसिया निवासी बेटी कनक कुशवाह ने भोपाल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला कुश्ती वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल (तृतीय स्थान) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर तात्याटोपे स्टेडियम के कुश्ती कोच महासिंह स

हित समस्त खेल अधिकारियों ने कनक कुशवाह को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।

बिटिया की जीत की खबर क्षेत्र में फैलते ही विश्व रजक महासंघ की टीम ने नजीराबाद स्थित कनक कुशवाह के निज निवास पहुंचकर पुष्प मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बिटिया की उपलब्धि पर ₹2100 की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से विश्व रजक महासंघ / संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव यशवंत सिंह मालवीय (बरेली, रायसेन),
प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक कैलाश नाहर (भोपाल),
प्रदेश महासचिव धीरज मालवीय (बैरसिया),
प्रदेश सचिव छोटेलाल मालवीय (भोपाल),
सह-संयोजक भैयालाल उदयपुरिया (भोपाल),
प्रदेश संगठन मंत्री देवकरण मालवीय (भोपाल) तथा
बैरसिया ब्लॉक संयोजक मोहनबाबू मालवीय (हर्राखेड़ा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article