सैफी गोल्डन क़ादरिया साइंस कॉलेज के पूर्व छात्रों ने प्रोफेसर एजाज़ अंसारी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु के मार्गदर्शन में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया साइंस कॉलेज, बुरहानपुर के 1979–81 बायोलॉजी ग्रुप बैच के पूर्व छात्रों ने अपने समय के दिग्गज शिक्षाविद् प्रोफेसर एजाज़ अंसारी सर से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व छात्रों में डॉ. राजेश वीमा बजाज, सीनियर एडवोकेट शेख मजीद, सीनियर एडवोकेट राजकुमार मेहता, ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के संरक्षक राजीव खेड़कर, प्रफुल्ल कपाड़िया एवं जगदीश चंद्र बांदिल शामिल रहे। सभी ने प्रगति नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज़िले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एजाज़ अंसारी सर ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सादगी, प्रेम और स्नेह के वातावरण में मनाया। वे वरिष्ठ पत्रकार रिफ़त अंसारी एवं समाजसेवी डॉ. लारैब के वालिद हैं।

उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्राचार्य प्रोफेसर एजाज़ अंसारी का परिवार उच्च शिक्षित एवं सुसंस्कृत है, जिसकी शहर एवं समाज में विशेष प्रतिष्ठा एवं सम्मान है। उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण में परिवार के दोनों पुत्र अपने घर-परिवार को प्रेम, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार में स्नेह, प्रेम और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

प्रोफेसर एजाज़ अंसारी अपने समय के दिग्गज शिक्षकों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को सदैव सही मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें नैतिकता एवं सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यही कारण है कि उनके 1979–81 बैच के छात्र आज भी उन्हें स्मरण करते हैं। जन्मदिन के अवसर के बाद इसी बैच द्वारा आयोजित होने वाले “गेट-टु-गैदर” समारोह में उन्हें सम्मानित करने एवं कार्यक्रम में उनके मार्गदर्शन हेतु पूर्व छात्रों ने उनसे भेंट कर आमंत्रित भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version