अशफ़ाक़ कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया एवं पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया के अग्रज, स्वर्गीय एडवोकेट रामावतार महरिया के 25 जनवरी को हुए दुःखद निधन के बाद से ही फतेहपुर रोड स्थित उनके निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते एक सप्ताह से लगातार जारी शोक सभाओं में प्रदेशभर की राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां पहुंचकर महरिया परिवार को ढांढस बंधा रही हैं।
राजनीतिक दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
शनिवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, लक्ष्मणगढ़ विधायक एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारन एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित किए। सभी नेताओं ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विशिष्ट जनों की उपस्थिति
श्रद्धांजलि देने वालों में भारतीय पैरा ओलम्पिक कमेटी के चेयरमैन एवं स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया, जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, पवन पुजारी खाटूश्यामजी, पूर्व न्यायाधीश एवं रेरा चेयरमैन हरिनारायण गोदारा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता इंदिरा चौधरी, पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा, रामअवतार खंडेलवाल तथा पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि दाता राम गुर्जर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समाज के हर वर्ग ने जताया शोक
25 जनवरी से लगातार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने स्व. रामावतार महरिया के निधन को जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
