मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं वर्तमान विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह दादा भाई ने कहा कि भा.जा.पा. नेताओं का कांग्रेस के संभावित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नाम आधे-अधूरे फार्म भर नाम काटने के लिए, BLO ‘s पर दबाव बनाना शुरु कर दिये हैं। जो एक गोरेलाल पटेल जिसका मो.न. 9893443567 है ने मुकुन्दपुर की पोलिंग क्र.141 से प्रारुप 7 में भर कर, 37 अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं का नाम काटने के लिए जमा किया है। जबकि मुकुन्दपुर में एक भी पटेल मतदाता नहीं है।

जिसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, मैहर से की गई है। तत्काल इसकी जांच कराई जाये। ऐसी बेईमानी को रोकें। और ऐसी ओछी हरकत करके अधिकारियों का समय बर्बाद करने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जाये ताकि आम जनता मे से और कोई ऐसी ओछी घटिया हरकत न करे।अन्यथा, मै दिल्ली जाकर चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करुंगा। मैं सभी BLO’s से अपील करुंगा कि ऐसे नियमविरुद्ध कार्य में भाग लेकर अपनी नौकरी को दांव पर न लगायें। भाजपा अब डरी सहमी हुई है।हर हंथकंडे अपना रही है। भाजपा अब यह जान रही है कि अबकी बार लोटिया डूब जायेगी।इस वजह से अपने नुमाइंदों से ऐसी हरकत करा रही है।
