गांधी जी के विचार दुनिया के लिए धर्म: जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर आज 30/01/2026 को ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के प्रतीक थे। उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहाँ सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों को समान सम्मान प्राप्त हो। आज के समय में जब समाज को विभाजित करने की कोशिशें हो रही हैं, गांधी जी के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता हाजी शेख रुस्तम ने कहा कि सत्य अहिंसा और प्रेम को अपना धर्म बनाया और इसी रास्ते पर चलकर देश को स्वतंत्र कराया । आज उनके विचार सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों और संविधानिक मूल्यों पर चलते हुए लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग—सत्य, अहिंसा और सद्भाव—पर चलने का संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी शिवचरण शर्मा, महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सरिता राजेश भगत, पार्षद मोहम्मद हफीज मंसूरी, आशीष भगत, शेख आरिफ, महेंद्र चौकसे, डॉक्टर फिरोज बेग, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, कैलाश पाटिल, शैली कीर, राजकुमार वाछवानी, शहजाद नूर, शेख फ़रीद, ज़िया उल हक़ अंसारी, मोहम्मद मर्चेंट, राजेश भगत, वसीम बक्श, शेख रफीक, मंसूर सेवक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version