इटवा में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया, 13 फरवरी तक चलेगा ‘स्पर्श’ कुष्ठ जागरूकता अभियान | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया, 13 फरवरी तक चलेगा ‘स्पर्श’ कुष्ठ जागरूकता अभियान | New India Times

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 30 जनवरी 2026 को इटवा में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर नियमित उपचार से यह रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि शरीर के किसी भी हिस्से में सुन्नपन, दाग, चकत्ते या धब्बे दिखाई दें, तो यह कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में जांच कराकर उपचार अवश्य कराएं।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि 6 माह से 1 वर्ष तक निरंतर उपचार करने से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. शिव शंकर, खेम राज लाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अनिरुद्ध वर्मा, माता प्रसाद चौधरी, अनिल कुमार यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रियंका, शमीमा खातून, प्रवेश वर्मा, घनश्याम, राधेश्याम, हरीश चंद चौरसिया, मुकेश त्रिपाठी, दीपनारायण चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article