अपराधी बेलगाम, कानून का नहीं रहा कोई डर: स्वामी प्रसाद मौर्य | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

अपराधी बेलगाम, कानून का नहीं रहा कोई डर: स्वामी प्रसाद मौर्य | New India Times

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को चुनार के चेराकेपुरा गांव पहुंचे। यहां 18 जनवरी को हुए हिंसक जानलेवा हमले में 32 वर्षीय रविचंद मौर्य की हत्या कर दी गई थी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मृतक एवं घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर पुलिस लीपापोती कर रही है, जिससे अपराधी बेखौफ हैं और स्थानीय लोग भयभीत हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनार के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा और हर हाल में पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article