एडवोकेट तेजस जैन बने इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर, झाबुआ जिले को मिला गौरव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर निवासी युवा अधिवक्ता तेजस संदीप जैन को इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का एक्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया है। यह उपलब्धि झाबुआ जिले के लिए गर्व का विषय है।

यह चुनाव 28 जनवरी को सम्पन्न हुए, जिसमें कुल 2632 अधिवक्ताओं में से 1914 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इंडियन लॉ सोसायटी, पुणे से लॉ मास्टर्स (एल.एल.एम.) की उपाधि प्राप्त तेजस जैन की इस सफलता पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री, हाजी इरफान शेरानी, डॉ. किशोर नायक, मांगीलाल नायक, पंकज रांका, कमलेश गरवाल, जयंत सिंगल, महेंद्र सिंह सोलंकी, अशोक छाजेड़, अनिल छाजेड़, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, हरिराम गिरधाणी, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, पंकज बड़ोला, कलसिंह भुरिया, ज़ावेद शिसगर, रणवीर सिंह सिसौदिया, राजेश बेरागी, जिया उल हक़ कादरी सहित परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि तेजस जैन भारतीय खेल प्राधिकरण से जुड़े झाबुआ जिले के पहले खिलाड़ी भी रह चुके हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version