जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की समीक्षा बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक बैठक की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने समस्त नगर निकायों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत संचालित एम० आर० एफ० सेंटरों पर निस्तारित हो रहे कूड़े कचरे के बारे में अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने  समस्त नगर निकायों के नालों पर स्क्रीन अथवा जाल लगवाने के निर्देश दिए साथ ही अपशिष्ट जल शोधन हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर सीमा में बढ़ते वायु प्रदूषण एवं औद्योगिक प्रदूषण की जांच हेतु उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली को निर्देशित किया। बैठक अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट, ई वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, सी० एंड डी० वेस्ट, आदि की समीक्षा हुई।

आगामी वृहद वृक्षारोपण के लिए समस्त विभागों को स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। गंगा समिति अंतर्गत गंगा ग्राम समितियों को सक्रिय कर कार्य करने, मंदिर से निकलने वाले फ्लोरल वेस्ट के पुनर्चक्रण हेतु स्वयं सहायता समूह को निर्धारित करने आदि के निर्देश देते हुए जनपद की नदियों को निर्मल व अविरल बनाने के लिए  संबंधित विभागों को आदेशित किया। बैठक अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार समेत समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version