एक ही बैठक में पूरा पवित्र कुरआन सुनाकर छात्र ने रचा इतिहास, इलाके में हो रही सराहना | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260127-WA0106.mp4
New India times

उमरखेड़ स्थित दारुल उलूम हज़रत साद बिन अबी वक़्क़ास मदरसा के छात्र हाफ़िज़ मुहम्मद मिस्बाहुद्दीन ने एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।

हाफ़िज़ मुहम्मद मिस्बाहुद्दीन ने महज़ 10 घंटे 5 मिनट में, एक ही बैठक में पूरा पवित्र कुरआन शरीफ सुनाकर सबको हैरान कर दिया। यह कुरआन पाठ सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर संपन्न हुआ।

लगातार इतने लंबे समय तक बिना रुके पूरे कुरआन का पाठ करना न केवल उनकी असाधारण याददाश्त का प्रमाण है, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अल्लाह से गहरे लगाव को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर मदरसा के शिक्षकगण, मुहम्मद समीनुद्दीन एवं मुफ़्ती मुहम्मद मुईज़ुद्दीन कासमी (कलमनूरी) सहित अन्य उलेमा ने छात्र की सराहना की।

मदरसा के संचालक मुफ़्ती इनामउल्ला ख़ान साहब ने भी हाफ़िज़ मुहम्मद मिस्बाहुद्दीन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मदरसे के सभी शिक्षकों और छात्रों को इस सफलता का श्रेय दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version