मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
शिक्षा जगत में संपूर्ण भारत में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाली शैक्षणिक संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में बड़े ही धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गौरव छाबड़ा ने की। एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने अतिथियों का स्वागत कर उड़ान विंग से कार्यक्रम की शुरुआत की।
गणतंत्र दिवस उत्सव देशभक्ति की गूँज के साथ हर साल की तरह मेक्रो विज़न एकेडमी के नॉन टीचिंग स्टाफ को सम्मानीय अतिथि के रूप में पवन बोर्ले, विनोद जगननाथ पाटिल (अमोल), राजेश धनसिंह कछवे, अजय महाजन, दुर्गा विजय भापकर, मेघा सिकरवार, करण सिंह मौर्य, देवचन्द्र चौहान, राहुल भिवसे आदि को सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में सुबह प्रारंभ में तिरंगा फहराया गया, उसके बाद छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता(आरव बथरी कक्षा 9) , भाषण (गौरांग खंडेलवाल – कक्षा 11) और नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सभी ने संविधान के महत्व, एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना पर जोर दिया।
मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। एंकरिंग में विधान जैन, बंशराज बख्शी, आश्वी अग्रवाल, कशिश पोखरना, आर्यन वर्मा, निशिका धनेश, जान्हवी आर्य, इरिया जैन, अवनि राय, युक्ता देवांगन शताक्षी पाटीदार, प्रत्यक्ष नागर, प्रिंस राठौड़, अंशुल शर्मा, श्रेया सिंह, नम्रता रोहरा, आराध्या मिश्रा, भार्गवी पटेल आदि विद्यार्थियों ने भूमिका निभाई।
इसी के साथ स्कूल के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमें संविधान के सिद्धांतों – समानता, न्याय और स्वतंत्रता – के प्रति याद दिलाता है और युवा पीढ़ी में देशभक्ति व अनुशासन का संचार करता है। कार्यक्रम के दौरान समस्त मेनेजमेंट सदस्य के साथ स्टाफ भी उपस्थित रहा।
